Looking for NCERT Revision Notes? Check out here.
1. अब्राहम लिंकन का जन्म कहां हुआ था?
उ०: अब्राहम लिंकन का जन्म अमेरिका के 'पिजन क्रीक' नामक गांव में हुआ था।
2. अब्राहम लिंकन का घर कैसा था?
उ०: अब्राहम लिंकन एक झोपड़ी में रहते थे जिसकी खिड़कियां और छत भी टूटी हुई थी।
3. अब्राहम को किस चीज का शौक था?
उ०: अब्राहम को पढ़ने का शौक था।
4. अब्राहम सड़क की रोशनी में क्यों पढ़ता था?
उ०: अब्राहम रात को सड़क की रोशनी में इसलिए पढ़ता था क्योंकि घर में रोशनी के लिए तेल उपलब्ध नहीं था।
1. अब्राहम लिंकन को 'आजादी का मसीहा' क्यों कहा जाता है?
उ०: अब्राहम लिंकन को आजादी का मसीहा इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने अमेरिका में दास प्रथा का विरोध किया और उनके प्रयासों से दास प्रथा समाप्त हो गई।
2. बाल्यकाल में अब्राहम को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?
उ०: बाल्यकाल में अब्राहम लिंकन एक झोपड़ी में रहते थे जिसकी खिड़कियां और छत टूटी हुई थी। उनके पास किताबें खरीदने के पैसे नहीं थे। वे रात में रोशनी करने के लिए तेल भी नहीं खरीद पाते थे।
3. "अब्राहम एक शक्तिशाली बालक था' उदाहरण सहित स्पष्ट करो।
उ०: अब्राहम एक शक्तिशाली बालक था।एक दिन की बात है कुछ लोगों को एक खंभा ले जाना था, लेकिन कोई भी उसे उठा नहीं पा रहा था, तब अब्राहम ने उसे अपने कंधे पर उठाया और ठीक उसी स्थान पर रखा आया।
4. अब्राहम को उसकी लगन का क्या फल मिला?
उ०: अब्राहम की लगन देखकर एक प्रतिष्ठित व्यक्ति ने अब्राहम को बहुत सी पुस्तकें पढ़ने के लिए दिए।
5. अब्राहम लिंकन के जीवन से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?
उ०: अब्राहम लिंकन के जीवन से हमें कभी हार ना मानने और हमेशा सीखते रहने की प्रेरणा मिलती है।
1. अब्राहम लिंकन ने किस प्रथा का विरोध किया?
उ०: दास प्रथा
2. अब्राहम लिंकन को पढ़ाई में क्या कठिनाई आती थी?
उ०: किताबों के लिए पैसे नहीं थे
3. अब्राहम लिंकन को किस देश का राष्ट्रपति चुना गया?
उ०: अमेरिका
4. अब्राहम पिता के साथ कहां जाता था?
उ०: खलिहान पर
5. अब्राहम रात को कहां पढ़ता था?
उ०: सड़क की रोशनी में