Our app is now available on Google Play. Get it on Google Play

Looking for NCERT Revision Notes? Check out here.

NCERT Solutions for class 5 Hindi वाद्य यंत्रों की अनोखी दुनिया

Download PDF

अभ्यास

मौखिक

1. फूँक से बजाए जाने वाले वाद्य यंत्र कौन-कौन से हैं?

उ०: बांसुरी और शहनाई फूँक से बजाए जाने वाले वाद्य यंत्र हैं।

2. कौन सा वाद्य भारत का राष्ट्रीय वाद्य यंत्र है?

उ०: सितार भारत का राष्ट्रीय वाद्य यंत्र है।

3. संतूर का भारतीय नाम क्या है?

उ०: संतूर का भारतीय नाम शततंत्री वीणा है।

4. जाकिर हुसैन कौन सा वाद्य यंत्र बजाते हैं?

उ०: जाकिर हुसैन तबला वाद्य यंत्र बजाते थे।

लिखित

1. वाद्य-यंत्रों को किस-किस तरह बजाया जाता है?

उ०: वाद्य यंत्रों को थाप देकर, फूँक से एवं तारों में कंपन पैदा करके बजाया जाता है।

2. तबला किस प्रकार बजाया जाता है?

उ०: तबला वाद्य यंत्र को थाप देकर बजाया जाता है। संगीत में दो तबलों का प्रयोग किया जाता है।

3. यूरोप में किस वाद्य-यंत्र के प्रमाण मिलते हैं?

उ०: यूरोप में बांसुरी वाद्य यंत्र के प्रमाण मिलते हैं। करीब पैंतीस से चालीस हज़ार साल पहले की कई बांसुरिया जर्मनी के स्वाबियन अल्ब क्षेत्र में पाई गई है।

4. संतूर अनोखा वाद्य क्यों माना जाता है?

उ०: संतूर को अनोखा वाद्य यंत्र इसलिए माना जाता है क्योंकि यह तार का साज होने के बावजूद लकड़ी की छोटी छड़ों से बजाया जाता है।

5. सही के लिए और गलत के लिए का चिन्ह लगाओ-

a. जाकिर हुसैन प्रसिद्ध संतूरवादक है

उ०: गलत

b. उस्ताद बिस्मिल्लाह खां विश्व के सर्वश्रेष्ठ शहनाई वादक माने जाते हैं

उ०: सही

c. तबला मूल रूप से कश्मीर का लोक वाद्य है

उ०: गलत

d. शहनाई को फूंक से बजाया जाता है

उ०: सही

पद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दो

थाप देकर बजाए जाने वाले वद्यो में तबला सबसे लोकप्रिय वाद्य है। इसका प्रयोग शास्त्रीय संगीत से लेकर पाश्चात्य संगीत तक में किया जाता है। यह उत्तर भारत में अधिक प्रचलित है। संगीत में दो तबलो का प्रयोग किया जाता है। बाएं हाथ से बजाया जाने वाला यंत्र आकार में बड़ा होता है इसे बाया कहा जाता है।

1. तबले का प्रयोग किस तरह के संगीत में किया जाता है।

उ०: तबले का प्रयोग शास्त्रीय संगीत से लेकर पाश्चात्य संगीत तक में किया जाता है

2. तबला कहाँ अधिक प्रचलित है?

उ०: तबला उत्तर भारत में अधिक प्रचलित है।

3. संगीत में कितने तबलों का प्रयोग किया जाता है?

उ०: संगीत में दो तबलो का प्रयोग किया जाता है।

4. दो विशेषण शब्द चुनकर लिखो।

उ०: प्रचलित और बड़ा

सही उत्तर (✔) पर लगाओ और वाक्य पूरे करो

1. पंडित रविशंकर और उस्ताद लियाकत खां _____ वादक है।

  • सितार
  • संतूर
  • बांसुरी
  • तबला

उ०: सितार

2. ____ को लकड़ी की छोटी छड़ों से बजाया जाता है

  • तबला
  • बांसुरी
  • सितार
  • संतूर

उ०: संतूर

3. बड़े आकार के तबले को ___ कहा जाता है

  • बायाँ
  • दाँया
  • डमरू
  • ढोलक

उ०: बायाँ

Related NCERT Solutions