Looking for NCERT Revision Notes? Check out here.
प्र०1: बचपन में लेखक अपने मामा के गांव चाव से क्यों जाता था और बदलू को 'बदलू मामा' ना कहकर बदलू काका क्यों कहता था?
उ०: बचपन में लेखक अपने मामा के गांव चाव से इसलिए जाता था क्योंकि बदलू उसे सुंदर-सुंदर लाख की गोलियां बनाकर दिया करता था और वह बदलू को 'बदलू मामा' न कहकर बदलू काका इसलिए कहता था क्योंकि गांव के सारे बच्चे उसे बदलू काका ही कहते थे।
प्र०2: वस्तु विनिमय क्या है? विनिमय की प्रचलित पद्धति क्या है?
उ०: वस्तु विनिमय का अर्थ है वस्तु देकर वस्तु लेना। विनिमय की प्रचलित पद्धति पैसा है।
प्र०3: "मशीनी युग ने कितने हाथ काट दिए हैं" - इस पंक्ति में लेखक ने किस व्यथा की ओर संकेत किया है?
उ०: मशीनी युग ने कितने हाथ काट दे इस पंक्ति से लेखक यह कहना चाहता है कि मशीनों के आने के कारण बहुत से लोग बेरोजगार हो गए हैं क्योंकि पहले सारा काम हाथों से होता था, लेकिन अब एक मशीन अकेले ही कई लोगों का काम कर लेती है जिसके कारण लोगों की रोज़ी - रोटी छीन गई है।
प्र०4: बदलू के मन में ऐसी कौन सी व्यथा थी जो लेखक से छिपी ना रह सकी?
उ०: मशीनों के आने के कारण कांच की चूड़ियों का प्रचलन अधिक बढ़ गया लोग अब लाख की चूड़ियों की बजाय कांच की चूड़ियां खरीदना पसंद कर रहे थे, जिसके कारण बदलू बेरोजगार हो गया और वह दुखी रहने लगा और यही व्यथा लेखक से छिपी ना रह सकी।
प्र०5: मशीनी युग से बदलू के जीवन में क्या बदलाव आया?
उ०: मशीनों के आने के कारण बदलू बेरोजगार हो गया था। उसका शरीर ढल चुका था, कमजोर होने के कारण उसके हाथ और माथे पर की नसें उभर आई थी और वह बीमार रहने लगा था।
प्र०6: लाख की वस्तुओं का निर्माण भारत में किन-किन राज्यों में होता है? लाख से चूड़ियों के अतिरिक्त क्या-क्या चीजे बनती है? ज्ञात कीजिए।
उ०: लाख की वस्तुओं का निर्माण उत्तर प्रदेश में होता है। लाख से चूड़ियों के अलावा मूर्तियां भी बनाई जाती है।